मुलतानी न्यूज़ इंडिया

Breaking News

हिमाचल में बादल फटा, एक की मौत; 9 गाड़ियां बहीं:हरिद्वार में खतरे के निशान के करीब गंगा, वाराणसी-प्रयागराज में घाट डूबे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
हिमाचल में सोमवार सुबह 3:55 बजे कुल्लू जिले के रायसन के कायस गांव में बादल फट गया। - Dainik Bhaskar
हिमाचल में सोमवार सुबह 3:55 बजे कुल्लू जिले के रायसन के कायस गांव में बादल फट गया।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के कायस गांव में सोमवार सुबह बादल फट गया। इससे एक की मौत हो गई और 3 घायल हैं। 9 गाड़ियां पानी में बह गईं।

कुल्लू के ही खराहल में भी आधी रात को बादल फटा, नाले में बाढ़ से नेउली स्कूल और कई घरों में पानी भर गया। एक गाड़ी भी चपेट में आई है।

दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल लगातार घट रहा है। वहीं उत्तराखंड और UP के कई जिलों में अब गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

रविवार को हरिद्वार में गंगा का जलस्तर 293.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि खतरे का निशान 294 मीटर है। नदी से सटे हुए इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

देवप्रयाग में गंगा नदी 20 मीटर और ऋषिकेश पहुंचते-पहुंचते 10 सेमी बढ़ गई। वाराणसी और प्रयागराज में घाट डूबने लगे हैं। कुछ छोटे मंदिरों में पहले ही पानी भर चुका है।

उधर दिल्ली में सोमवार सुबह 8 बजे तक यमुना का वाटर लेवल 205.50 मीटर तक पहुंच गया। पिछले तीन घंटे तक यह 205.45 के लेवल तक रिकॉर्ड किया गया था।

श्रीनगर की जीवीके डैम से पानी छोड़े जाने के कारण अलकनंदा समेत गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
श्रीनगर की जीवीके डैम से पानी छोड़े जाने के कारण अलकनंदा समेत गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

दिल्ली में बाढ़ से जुड़े अपडेट्स…

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार होने पर भैरों मार्ग समेत कुछ सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं।
  • दिल्ली में दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी निकाल लिया गया है और मशीनों को सुखाने की प्रक्रिया चल रही है। सब ठीक रहा तो आज से वाटर सप्लाई शुरू हो जाएगी।
  • NDRF ने बताया कि बीते 2-3 दिनों में दिल्ली-NCR के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 912 पशुओं समेत 6,345 लोगों को बचाया गया। बचाए गए पशुओं में देश का सबसे महंगा बैल प्रीतम भी शामिल है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।

देखिए दिल्ली में बाढ़ के बाद की तस्वीरें…

दिल्ली के ITO रोड पर जलभराव का यह एरिअल व्यू सोमवार सुबह का है।
दिल्ली के ITO रोड पर जलभराव का यह एरिअल व्यू सोमवार सुबह का है।
यह विजुअल सोमवार सुबह मयूर विहार फेज 1 इलाके का है।
यह विजुअल सोमवार सुबह मयूर विहार फेज 1 इलाके का है।
दिल्ली के ITO इलाके में सोमवार सुबह तक पानी भरा हुआ है।
दिल्ली के ITO इलाके में सोमवार सुबह तक पानी भरा हुआ है।
लाल किले में भरे पानी का स्तर कम होने पर MCD कर्मचारियों ने सड़कों को साफ किया।
लाल किले में भरे पानी का स्तर कम होने पर MCD कर्मचारियों ने सड़कों को साफ किया।
यमुना घाट पर बाढ़ की वजह से लोगों के घरों में मलबा आ गया, जिसे अब वो साफ कर रहे हैं।
यमुना घाट पर बाढ़ की वजह से लोगों के घरों में मलबा आ गया, जिसे अब वो साफ कर रहे हैं।
रविवार दोपहर CM केजरीवाल ने मोरीगेट स्थित एक स्कूल में बने राहत शिविर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रविवार दोपहर CM केजरीवाल ने मोरीगेट स्थित एक स्कूल में बने राहत शिविर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अब जानिए देश के मौसम का हाल…

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, सिक्किम, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, पांडुचेरी में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

अलग-अलग राज्यों के मौसम से जुड़े अपडेट्स..

  • हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की वजह से जिन लोगों के घर पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं, उन्हें 1 लाख 45 हजार रुपए दिए गए हैं। वहीं, जिनके घरों का कुछ हिस्सा टूटा है, उन्हें 1 लाख रुपए दिए गए हैं।
  • हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 26 लोगों की मौत हो गई।
  • हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ा। वार्निंग लेवल 293 के पास पहुंचा।
  • उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ तक जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है।
  • UP के 11 जिलों की 17 तहसीलों में स्थित 386 गांव बाढ़ की चपेट में है, जिससे 78 हजार लोग प्रभावित हैं।

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…

यह विजुअल सोमवार सुबह कुल्लु के हैं। जहां बीती रात बादल फटन से तबाही हुई।
यह विजुअल सोमवार सुबह कुल्लु के हैं। जहां बीती रात बादल फटन से तबाही हुई।
कुल्लु में बादल फटने से सैलाब में कई गाड़ियां बह गईं।
कुल्लु में बादल फटने से सैलाब में कई गाड़ियां बह गईं।
उत्तराखंड के चमोली जिले में मलारी के पास नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में मलारी के पास नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है।
असम में ब्रह्मपुत्र नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई है।
असम में ब्रह्मपुत्र नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई है।

Leave a Comment