मुलतानी न्यूज़ इंडिया

Breaking News

बंगाल पंचायत चुनाव में काउंटिंग का दूसरा दिन:भांगर में TMC और ISF समर्थकों के बीच फायरिंग; 3 लोगों की मौत, SP भी घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पश्चिम बंगाल में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के वोटों की गिनती बुधवार को दूसरे दिन भी जारी है। टीएमसी बंपर बढ़त बनाए हुए है। ग्राम पंचायत में 29000 सीटें जीत चुकी है। वहीं भाजपा 7,764 सीटों पर जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। पंचायत समिति और जिला परिषद में भी ममता की पार्टी आगे है।

इस बीच राज्य में चुनावी हिंसा का दौर थम नहीं रहा है। बीती रात साउथ 24 परगना के दो इलाकों में हिंसा की घटनाएं हुईं। इनमें 3 लोग मारे गए और SP घायल हो गए। पहली घटना भांगर में हुई, जहां ISF और TMC के कार्यकर्ता भिड़ गए। यहां ISF के दो लोग मारे गए।परिवार का आरोप है कि हमलावर पुलिस की वर्दी में आए थे और उन्होंने ISF के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

दूसरी घटना यहां से 60-70 किमी दूर रायदिघी में हुई। यहां पर भाजपा और TMC की भिड़ंत हुई, जिसमें TMC का एक कार्यकर्ता मारा गया। इस तरह अब तक चुनावी हिंसा में राज्य में 42 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

भांगर में मारा गया एक ISF कार्यकर्ता (बाएं) और रायदिघी में मारा गया TMC कार्यकर्ता।
भांगर में मारा गया एक ISF कार्यकर्ता (बाएं) और रायदिघी में मारा गया TMC कार्यकर्ता।

TMC ने जीतीं 29 हजार सीटें
पहले दिन की काउंटिंग में TMC ने पार्टी ने ग्राम पंचायत की 28,985 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि 1,540 सीटों पर आगे है। पंचायत समिति की 2,155 और जिला परिषद की 77 सीटें जीती हैं। इसके साथ ही चुनावों में TMC की जीत तय हो गई है।

भाजपा ने अब तक 7,762 सीटें जीत ली हैं और 417 सीटों पर आगे है। TMC ने भाजपा से चार गुना ज्यादा सीटें हासिल की हैं। ग्राम पंचायत में कांग्रेस 1,073 सीटें, CPI(M) 2,409 सीटें, जबकि अन्य पार्टियां 725 सीटें ही जीत पाई हैं। निर्दलीय उम्मीदवार 1,656 सीटें जीते हैं।

आंशिक नतीजों में बढ़ते मिलते ही TMC कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। TMC समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरे रंग का गुलाल लगाकर खुशी मनाई। दूसरी तरफ, बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

पहले दिन के नतीजे आने के बाद की तस्वीरें…

उत्तरी 24 परगना के बूथ पर TMC उम्मीदवार की जीत का जश्न मनाते समर्थक।
उत्तरी 24 परगना के बूथ पर TMC उम्मीदवार की जीत का जश्न मनाते समर्थक।
हावड़ा में TMC समर्थक महिलाओं ने एक-दूसरे को हरा गुलाल लगाया।
हावड़ा में TMC समर्थक महिलाओं ने एक-दूसरे को हरा गुलाल लगाया।
मालदा में ग्राम पंचायत सीटों पर भाजपा की बढ़त का जश्न मनाते कार्यकर्ता।
मालदा में ग्राम पंचायत सीटों पर भाजपा की बढ़त का जश्न मनाते कार्यकर्ता।
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार दक्षिण दिनाजपुर में मतगणना केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीदवार के जीतने के बाद भी नतीजे गलत दिखाए जा रहे हैं। चुनाव अधिकारी TMC के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार दक्षिण दिनाजपुर में मतगणना केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए।
उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीदवार के जीतने के बाद भी नतीजे गलत दिखाए जा रहे हैं। चुनाव अधिकारी TMC के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

8 जुलाई को हुआ था पंचायत चुनाव
पश्चिम बंगाल की 73,887 ग्राम पंचायत सीटों में से 64,874 पर 8 जुलाई को मतदान हुआ था। बाकी 9,013 सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था। निर्विरोध चुने जाने वाले उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 8,874 तृणमूल कांग्रेस से हैं।

चुनाव के दौरान कई बूथों पर हिंसा और बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं दर्ज हुई। इसके बावजूद 80.71% मतदान हुआ। शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने सोमवार (10 जुलाई) को 19 जिलों के 697 बूथों पर दोबारा वोटिंग करवाई। वोटिंग 69.85% हुई और हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

कहां कौन आगे…

1. ग्राम पंचायत: सीटें- 63229

पार्टी आगे जीते कुल
TMC 1540 28985 30525
भाजपा 417 7,764 8181
CPM 260 2,409 2669
कांग्रेस 139 2,022 2161
अन्य 127 2381 2508

2. पंचायत समिति: सीटें- 9730

पार्टी आगे जीते कुल
TMC 493 2,155 2608
भाजपा 113 214 327
CPM 48 47 95
कांग्रेस 23 38 61
अन्य 1 0 1

3. जिला परिषद: सीटें- 928

पार्टी आगे जीते कुल
TMC 92 77 82
भाजपा 10 0 0
CPM 5 0 5
कांग्रेस 1 0 0
अन्य 0 0 0

11 जुलाई के बड़े बयान

TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा- नतीजों से पता चलता है कि राज्य सरकार में लोगों का विश्वास है। जनता ने भाजपा और कांग्रेस की लोगों को बांटने वाली राजनीति को खारिज किया है। यह बताता है कि जनता ने 2024 के लिए क्या सोचा है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि विपक्ष ने नो वोट फॉर ममता अभियान शुरू किया था, जो उल्टा पड़ गया। यह विपक्ष को संदेश है कि 2024 में बंगाल की हवा किस ओर बहेगी।

बंगाल गनर्वर बोले- हिंसा फैलाने वाले अपने जन्म को कोसेंगे
बंगाल गवर्नर सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को हिंसा पर एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘जिन्होंने बंगाल में सड़कों पर हिंसा फैलाई, वो अपने पैदा होने के दिन को कोसेंगे। सारी मशीनरी गुंडों और कानून तोड़ने वालों पर एक्शन लेने में लगा दी जाएगी। हम बंगाल को नए पीढ़ी के लिए सुरक्षित जगह बनाएंगे ‘

गवर्नर सीवी आनंद बोस साउथ 24 परगना में एक काउंटिंग सेंटर का दौरा करने पहुंचे।
गवर्नर सीवी आनंद बोस साउथ 24 परगना में एक काउंटिंग सेंटर का दौरा करने पहुंचे।

भाजपा नेताओं ने TMC पर लगाया काउंटिंग एजेंट्स से मारपीट करने का आरोप
हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि धनियाखली विधानसभा में सुबह से हमारे भाजपा के काउंटिंग एजेंट काउंटिंग सेंटर में मौजूद थे, लेकिन जब तृणमूल के लोगों को पता चला कि बैलेट बॉक्स खुलने पर भाजपा को ज्यादा वोट मिल रहे हैं तो सारे एजेंट्स को बाहर कर दिया गया। बाहरी लोगों ने काउंटिंग सेंटर में घुसकर महिलाओं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि TMC के गुंडे चुनाव जीतने की आखिरी कोशिश के तहत मतगणना एजेंटों और उम्मीदवारों के काम में बाधा डाल रहे हैं। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को काउंटिंग सेंटर्स में घुसने नहीं दिया जा रहा है। काउंटिंग एजेंटों को डराने के लिए बम फेंके जा रहे हैं। उन्हें बेरहमी से पीटा जा रहा है, यहां तक कि उन्हें अगवा भी किया जा रहा है

11 जुलाई को वोट काउंटिंग के दौरान हंगामे की तस्वीरें…

मालदा के एक काउंटिंग सेंटर में एक उम्मीदवार का पति बैलेट बॉक्स लेकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और उसकी पिटाई की।
मालदा के एक काउंटिंग सेंटर में एक उम्मीदवार का पति बैलेट बॉक्स लेकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और उसकी पिटाई की।
नदिया जिले में गांववालों ने एक पुलिसवाले की पिटाई कर दी।
नदिया जिले में गांववालों ने एक पुलिसवाले की पिटाई कर दी।
बांकुरा के एक काउंटिंग सेंटर के पास तृणमूल समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थरों से हमला किया। भाजपा विधायक चंदना बौरी के गार्ड्स ने तृणमूल के लोगों को हटाया।
बांकुरा के एक काउंटिंग सेंटर के पास तृणमूल समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थरों से हमला किया। भाजपा विधायक चंदना बौरी के गार्ड्स ने तृणमूल के लोगों को हटाया।
कूचबिहार में बैलेट पेपर पर स्याही फेंकी गई। भाजपा ने इसका आरोप TMC पर लगाया है।
कूचबिहार में बैलेट पेपर पर स्याही फेंकी गई। भाजपा ने इसका आरोप TMC पर लगाया है।
साउथ 24 परगना के डायमंड हार्बर में ब्लास्ट के बाद लोग भागते दिखाई दिए।
साउथ 24 परगना के डायमंड हार्बर में ब्लास्ट के बाद लोग भागते दिखाई दिए।
हावड़ा के सीकॉम इंजीनियरिंग कॉलेज में पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया।
हावड़ा के सीकॉम इंजीनियरिंग कॉलेज में पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया।

8 जुलाई को मतदान के दौरान हिंसा की 3 तस्वीरें

8 जुलाई को वोटिंग के बाद मुर्शिदाबाद में उपद्रवियों ने पुलिस के वाहन में आग लगा दी।
8 जुलाई को वोटिंग के बाद मुर्शिदाबाद में उपद्रवियों ने पुलिस के वाहन में आग लगा दी।
साउथ 24 परगना के भांगड़ ब्लॉक के जमीरगाछी में TMC कार्यकर्ताओं की बमबाजी में एक व्यक्ति घायल हो गया था।
साउथ 24 परगना के भांगड़ ब्लॉक के जमीरगाछी में TMC कार्यकर्ताओं की बमबाजी में एक व्यक्ति घायल हो गया था।
कूचबिहार के पोलिंग बूथ में तोड़फोड़ के बाद बैलट पेपर्स में आग लगा दी गई।
कूचबिहार के पोलिंग बूथ में तोड़फोड़ के बाद बैलट पेपर्स में आग लगा दी गई।

Leave a Comment