मुलतानी न्यूज़ इंडिया

Breaking News

7 राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से 56 मौतें:मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा; 2 जगह बादल फटे, लद्दाख में 450 साल पुराना घर गिरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
हिमाचल के मंडी में सैलाब घर को बहा ले गया। वहीं तीन मंजिला होटल गिरा। उत्तराखंड में - Dainik Bhaskar
हिमाचल के मंडी में सैलाब घर को बहा ले गया। वहीं तीन मंजिला होटल गिरा। उत्तराखंड में

दिल्ली, पंजाब और हिमाचल सहित देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 मौतें हुई हैं।

मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा है। वहीं सोलन में 9 साल में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। हिमाचल में कई नदी-नहरें खतरे के निशान से ऊपर हैं। 2 जगह बादल फटा है।

पंजाब में सतलुज दरिया के पास बसे 15 से 20 गांव खाली करा लिए गए हैं। वहीं लेह-लद्दाख में भारी बारिश के चलते 450 साल पुराना घर गिर गया। हिमाचल में 46 घर जमींदोज हो गए।

कुल्लू में ब्यास के साथ पार्वती और तीर्थन नदी भी उफान पर है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 60 गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। वहीं कुल्लू के कसौल में 6 गाड़ियां पानी में बह गईं।

देश की कुल बारिश अब सामान्य से अधिक हाे गई है। 9 जुलाई तक सामान्य बारिश 239 मिमी होती थी। अब आंकड़ा इसे पार कर 243 मिमी हाे गया है, जाे 2% ज्यादा है।

दिल्ली में बारिश का 41 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। गुरुग्राम में सड़कें नदी बन गईं। यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर चेतावनी दी गई है। यह खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है।

पिछले 24 घंटों में 56 मौतेंं, सबसे ज्यादा यूपी में

राज्य मौतें
यूपी 34
हिमाचल 7
उत्तराखंड 6
जम्मू-कश्मीर 4
पंजाब 3
राजस्थान 1
दिल्ली 1
कुल

56

 

मौसम से जुड़े अपडेट्स…

  • दिल्ली में यमुना नदी का वॉटर लेवल खतरे के निशान के करीब पहुंचा।
  • अमरनाथ यात्रा को लगातार तीसरे दिन जम्मू के रास्ते रोक दिया गया।
  • पंजाब के लुधियाना में भारी बारिश के चलते सोमवार को स्कूल बंद।
  • मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में फंसे चार लोगों को NDRF ने रेस्क्यू किया।
  • दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने बैठक बुलाई।
  • हरियाणा सीएम ने सभी मीटिंग की कैंसिल की। बुलाई इमरजेंसी बैठक।
  • पंजाब में चीफ सेक्रेटरी सभी विभागों के अधिकारियों संग मीटिंग करेंगे।
  • दिल्ली हाईकोर्ट में कोर्ट रूम में पानी लीकेज के चलते उन्हें शिफ्ट किया गया।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक और केरल।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और झारखंड में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू बस स्टैंड के पास नदी में उफान।
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू बस स्टैंड के पास नदी में उफान।
मंडी के थुनाग इलाके में बारिश का पानी और कीचड़ मार्केट में घुस गया।
मंडी के थुनाग इलाके में बारिश का पानी और कीचड़ मार्केट में घुस गया।
हिमाचल के मनाली में भारी बारिश से गाड़ी पानी में बह गई।
हिमाचल के मनाली में भारी बारिश से गाड़ी पानी में बह गई।
मंडी जिले में ब्यास नदी में तेज बहाव के चलते पुल पानी में बह गया।
मंडी जिले में ब्यास नदी में तेज बहाव के चलते पुल पानी में बह गया।
शिमला में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई।
शिमला में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई।
दिल्ली में दो दिनों से भारी बारिश जारी है। इसके चलते सड़क पर जलभराव हो गया।
दिल्ली में दो दिनों से भारी बारिश जारी है। इसके चलते सड़क पर जलभराव हो गया।
गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद एक गाड़ी में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाया।
गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद एक गाड़ी में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाया।
गुरुग्राम में भारी बारिश से सड़क पर पानी भर गया। बच्चे उसमें खेलते नजर आए।
गुरुग्राम में भारी बारिश से सड़क पर पानी भर गया। बच्चे उसमें खेलते नजर आए।
राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश से सड़क पर गाड़ियां फंस गईं। कई घरों में पानी भर गया।
राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश से सड़क पर गाड़ियां फंस गईं। कई घरों में पानी भर गया।
सोमवार सुबह बालटाल बेस कैंप से भी अमरनाथ यात्रा दोबारा शुरू हो गई। बारिश के चलते यात्रा तीन दिन बंद रही।
सोमवार सुबह बालटाल बेस कैंप से भी अमरनाथ यात्रा दोबारा शुरू हो गई। बारिश के चलते यात्रा तीन दिन बंद रही।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के डुडू क्षेत्र में बारिश के चलते तीन क्षेत्रों को जोड़ने वाला पुल बह गया।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के डुडू क्षेत्र में बारिश के चलते तीन क्षेत्रों को जोड़ने वाला पुल बह गया।
श्रीनगर में लगातार बारिश से झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। घरों में पानी घुसने लगा है।
श्रीनगर में लगातार बारिश से झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। घरों में पानी घुसने लगा है।

Leave a Comment