मुलतानी न्यूज़ इंडिया

Breaking News

फायरिंग मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार:आपसी रंजिश में गोली मारकर भागे थे बदमाश, राजपूत समाज ने किया था घेराव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
पुलिस ने मुख्य आराेपी सहित 6 लोगों को किया गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar
पुलिस ने मुख्य आराेपी सहित 6 लोगों को किया गिरफ्तार।

युवक पर फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी और उसके 5 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आपसी रंजिश में 18 मई को फायर कर भागे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजपूत समाज ने भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट पर घेराव भी किया था।

प्रताप नगर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि फायरिंग मामले में पुलिस ने जिपीया खेड़ी निवासी गोपाल (35) पुत्र काना गुर्जर, रमा विहार निवासी देवराज उर्फ देवा सेन (27) रामपाल सेन, शांता विहार निवासी राजवीर उर्फ राजू शर्मा (28) पुत्र गोपाल शर्मा, कृषि उपज मंडी निवासी नारू लाल (29) पुत्र दुर्गालाल बंजारा व जिपीया खेड़ी निवासी मुकेश (24) पुत्र नानूराम गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामले में श्यामगढ़ हाल मालोला निवासी दौलत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि 18 मई की शाम को वह और भगवान सिंह सहित परिवार के लोग मालोला चौराहे पर बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान गोपाल गुर्जर अपने साथियों के साथ दो गाड़ियों में भरकर आया और भगवान सिंह राठौड़ पर फायरिंग कर दी साथ ही उस पर सरिए और लाठियों से हमला कर दिया था। जिससे भगवान सिंह घायल हो गया था। दौलत सिंह बीच बचाव में आया तो आरोपियों ने उस पर भी फायर कर दिया था। गोली दौलत सिंह को छूकर निकल गई थी।

Leave a Comment