नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल का तबादला हो गया है। अभी-अभी जारी हुई एक लिस्ट के मुताबिक नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल का दमोह तबादला हो गया है। अब नीमच के कलेक्टर दिनेश जैन होंगे। जो शाजापुर से ट्रांसफर होकर नीमच आएगे।
मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन ने 3 अप्रेल को 19 अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है। सूची में नौवे नंबर पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल का नाम है। सूची के अनुसार श्री अगवाल को नीमच से हरदा स्थानांतरित कर दिया। वहीं पाचवें नंबर पर दिनेश जैन का नाम है। जिन्हें शाजापुर से नीमच स्थानांतरित कर दिया। दिनेश जैन 2011 बैच के अधिकारी हैा